जब मैं आँगन में पहुँची,
पूजा का थाल सजाए।
शिवजी की तरह दिखे वे,
बैठे थे ध्यान लगाए॥
जिन चरणों के पूजन को
यह हृदय विकल हो जाता।
मैं समझ न पाई, वह भी
है किसका ध्यान लगाता?
मैं सन्मुख ही जा बैठी,
कुछ चिंतित सी घबराई।
यह किसके आराधक हैं,
मन में व्याकुलता छाई॥
मैं इन्हें पूजती निशि-दिन,
ये किसका ध्यान लगाते?
हे विधि! कैसी छलना है,
हैं कैसे दृश्य दिखाते??
टूटी समाधि इतने ही में,
नेत्र उन्होंने खोले।
लख मुझे सामने हँस कर
मीठे स्वर में वे बोले॥
फल गई साधना मेरी,
तुम आईं आज यहाँ पर।
उनकी मंजुल-छाया में
भ्रम रहता भला कहाँ पर॥
अपनी भूलों पर मन यह
जाने कितना पछताया।
संकोच सहित चरणों पर,
जो कुछ था वही चढ़ाया॥
-सुभद्राकुमारी चौहान
अद्भुद... बहुत सुन्दर रचना
ReplyDeleteसुन्दर कविता पढ़वाने का आभार।
ReplyDeletesorry friends, I'm a bit busy nowadays, though a new poem will be posted almost everyday, but i'll not be able to reply individual comments for almost one week. I hope you understand.... but i'm really grateful to god to have company of such hindi litreture, please keep visiting, thanks to all of your mitron.
ReplyDeleteसुभद्रा कुमारी चौहान जी की कविता पढवाने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद|
ReplyDeleteSubhadra jee ki kavitaye padhana sukhad anubhuti hai.aabhar
ReplyDeleteसुन्दर कविता पढ़वाने का आभार।
ReplyDelete