जब भी यह दिल उदास होता है
जाने कौन आस-पास होता है
होंठ चुपचाप बोलते हों जब
सांस कुछ तेज़-तेज़ चलती हो
आंखें जब दे रही हों आवाज़ें
ठंडी आहों में सांस जलती हो
आँख में तैरती हैं तसवीरें
तेरा चेहरा तेरा ख़याल लिए
आईना देखता है जब मुझको
एक मासूम सा सवाल लिए
कोई वादा नहीं किया लेकिन
क्यों तेरा इंतजार रहता है
बेवजह जब क़रार मिल जाए
दिल बड़ा बेकरार रहता है
जब भी यह दिल उदास होता है
जाने कौन आस-पास होता है
-गुलज़ार
बहुत सुन्दर ग़ज़ल| धन्यवाद|
ReplyDeleteबहुत मर्मस्पर्शी गज़ल..
ReplyDeleteमेरी मनपसंद गजल, आभार।
ReplyDelete---------
देखिए ब्लॉग समीक्षा की बारहवीं कड़ी।
अंधविश्वासी आज भी रत्नों की अंगूठी पहनते हैं।
आप मेरे ब्लॉग पे आये अच्छा लगा और आपके विचारो पड कर मन प्रसन हो गया बस आप से येही आशा है की आप एसे ही मेरा उत्साह बढ़ाते रहेंगे
ReplyDeleteधन्यवाद्
कोई वादा नहीं किया लेकिन
ReplyDeleteक्यों तेरा इंतजार रहता है
बेवजह जब क़रार मिल जाए
दिल बड़ा बेकरार रहता है
क्या बात है .....
badiya gazal..
ReplyDeleteमैं आभारी हूँ आप सब का!
ReplyDeleteविवेक जैन
gulzar sahab ke kya kahne...vaah
ReplyDeleteसुन्दर रचना को पढवाने के लिये आभार..
ReplyDelete