Pages

Tuesday, May 31, 2011

मैं नीर भरी दुख की बदली

मैं नीर भरी दुख की बदली!

स्पंदन में चिर निस्पंद बसा,
क्रंदन में आहत विश्व हँसा,
नयनों में दीपक से जलते,
पलकों में निर्झणी मचली!

मेरा पग पग संगीत भरा,
श्वासों में स्वप्न पराग झरा,
नभ के नव रंग बुनते दुकूल,
छाया में मलय बयार पली!

मैं क्षितिज भृकुटि पर घिर धूमिल,
चिंता का भार बनी अविरल,
रज-कण पर जल-कण हो बरसी,
नव जीवन-अंकुर बन निकली!

पथ न मलिन करता आना,
पद चिह्न न दे जाता जाना,
सुधि मेरे आगम की जग में,
सुख की सिहरन हो अंत खिली!

विस्तृत नभ का कोई कोना,
मेरा न कभी अपना होना,
परिचय इतना इतिहास यही,
उमड़ी कल थी मिट आज चली!
-महादेवी वर्मा

28 comments:

  1. yaha aise mahadevi varma ji ko padhna sukhad laga...bahut khub

    ReplyDelete
  2. इस कालजयी रचना को फिर से पढवाने के लिये आभार...

    ReplyDelete
  3. bachpan mein pada tha punah parbane ke liye dhanyabad

    ReplyDelete
  4. बहुत ही सुन्दर रचना और उम्दा प्रस्तुती!

    ReplyDelete
  5. महादेवी वर्मा जी की सुंदर रचना का पुनर्पाठ कराने के लिए आभार विवेक जी॥

    ReplyDelete
  6. इस खूबसूरत रचना को फिर से पढवाने का बहुत शुक्रिया.

    ReplyDelete
  7. महादेवी वर्मा मेरी पसंदीदा कवित्रियों में से एक है , उनकी यह रचना प्रस्तुत करने के लिए धन्यवाद .

    ReplyDelete
  8. आपकी साहित्य-धर्मिता को प्रणाम!
    ====================
    प्रवाहित रहे यह सतत भाव-धारा।
    जिसे आपने इंटरनेट पर उतारा॥
    ====================
    ’व्यंग्य’ उस पर्दे को हटाता है जिसके पीछे भ्रष्टाचार आराम फरमा रहा होता है।
    ===================
    सद्भावी -डॉ० डंडा लखनवी

    ReplyDelete
  9. vivek ji
    aap ko hriday se badhai deti hun jo aapke blog par aakar in mahan hastiyon se milne ka soubhagy praot hota hai.
    isse bhi achhi baat jiko aaj ki yuva pidhi nahi jante vo bhi inke dwara likhe gaye lekhon .rachnao aur atut sahityon se vanchit na rahen.
    apne yug ki kal- jai rachnaye v lekhon ko likhne wali mahan kaviyatri ji ko mera shat -shat naman
    aur aapko hardik badhai .is sarahniy kary ke liye--
    dhanyvaad
    poonam

    ReplyDelete
  10. कालेज के दिनों में यह रचना कविता पाठ प्रतियोगिता में किसी को भी एकाध पुरस्कार दिला जाती थी. यह इसकी सशक्तता का प्रमाण है.
    याद दिलाने के लिए आपका आभार.

    ReplyDelete
  11. Thanks for making us read this precious creation again.

    ReplyDelete
  12. महादेवी वर्मा जी की रचना पढ़वाने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद! उनको मेरा शत शत नमन!

    ReplyDelete
  13. महादेवी जी की इस रचना को पढ़वाने के लिये आपका बहुत-बहुत आभार ।

    ReplyDelete
  14. mahadevi verma is one of the most effective writer... She has written one of the most read pieces of writing.

    Thanks for making us read this !!

    ReplyDelete
  15. पहली बार आपके ब्‍लॉग पर आया...कालजयी रचनाओं को एक जगह प्रस्‍तुत करने के लिए साधुवाद

    ReplyDelete
  16. पथ न मलिन करता आना,
    पद चिह्न न दे जाता जाना,most meaningful.

    ReplyDelete
  17. ye kavita hamesha se hi mere dil ke bahut karib rahi hai
    rachana

    ReplyDelete
  18. महादेवी जी की इस रचना को पढ़वाने के लिये आपका बहुत-बहुत आभार ।

    ReplyDelete
  19. इसे कहते हैं...क्लासिक...

    ReplyDelete
  20. Mahavevi Varma ji ki is behtreen kavita ko padhvaane ke liye dhanyavaad.is kavita ko pahle bhi kai bar padha hai aapke blog par padhne me aur achchi lagi.aapka aabhar.

    ReplyDelete
  21. आनंद आ गया अपनी मनपसंद कविता पढकर....
    वस्तुतः इस ब्लॉग में आकार अच्छा लगा.... आशा है महानतम रचनाकारों के कालजयी रचना संसार में जाने का मार्ग आप यूँ ही प्रशस्त करते रहेंगे....
    मेरी हौसला आफजाई करने का बहुत शुक्रिया.... अपनी आमद बनाए रखे....सादर...

    ReplyDelete
  22. Mahadevi jee ki is sunder kawita ko dobara padhwane ke liye aap ka abhar.

    ReplyDelete
  23. रचनाको पढवाने के लिए शुक्रिया

    ReplyDelete
  24. मेरा पग पग संगीत भरा,
    श्वासों में स्वप्न पराग झरा,
    नभ के नव रंग बुनते दुकूल,
    छाया में मलय बयार पली!bahut saarthak rachanaa.badhaai aapko.



    please visit my blog and feel free to comment.thanks.

    ReplyDelete
  25. छायावादी युगीन कवि सुश्री महादेवी वर्मा की सभी कवितायेँ हिंदी साहित्य की कालजयी उपलब्धि है. और कालजयी साहित्य को नए आधुनिक माध्यम से पाठकों के समक्ष लाने में आपका योगदान वन्दनीय है.... आभार.

    ReplyDelete
  26. बहुत बहुत धन्यवाद आप सभी का,
    विवेक जैन

    ReplyDelete