कई दिनों तक चूल्हा रोया, चक्की रही उदास
कई दिनों तक कानी कुतिया सोई उनके पास
कई दिनों तक लगी भीत पर छिपकलियों की गश्त
कई दिनों तक चूहों की भी हालत रही शिकस्त ।
दाने आए घर के अंदर कई दिनों के बाद
धुआँ उठा आँगन से ऊपर कई दिनों के बाद
चमक उठी घर भर की आँखें कई दिनों के बाद
कौए ने खुजलाई पाँखें कई दिनों के बाद ।
- नागार्जुन
नागार्जुन की तो यह सबसे प्रसिद्ध रचनाओं में हैं। इस पर हम क्या कह सकते हैं?
ReplyDeleteअन्दर तक प्रभावित करती रचना।
ReplyDeleteबाबा नागार्जुन की यही विशेषता रही कि वे सरल और सामान्य शब्दों से ऐसी सुगढ़ और सुन्दर रचना का सर्जन करते थे कि कविता सीधे पाठक के दिल में प्रवेश करती. फिर यह कविता तो अकाल की विभीत्सा को बयां करती है. प्रस्तुति के लिए आभार !
ReplyDelete@ आपने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी थी उसको पूरा ना करने के लिए क्षमा चाहता हूँ. फिर भी प्रयास करूंगा.
@ इस ब्लॉग पर चन्द्र कुंवर बर्त्वाल की कविता को देर से पढ़ा. अतः कुछ लिख नहीं पाया. क्षमा चाहूँगा. आभार !!
नागार्जुन की ये पंक्तियाँ तो जब पहली बार पढ़ा था तभी दिल में उतर गई थींय़
ReplyDeleteबाबा नागार्जुन की सुन्दर रचना के लिए आभार....
ReplyDeleteनागार्जुन की इस बेहतरीन रचना का तो जबाब नहीं ........
ReplyDeleteजो झेलते हैं वो ही जानते हैं..
ReplyDeleteऔर यहाँ तो भैया घर-घर में खाने के वांदे हैं :(
आभार
तेरे-मेरे बीच पर आपके विचारों का इंतज़ार है...
bahut hi marmik bhav.........
ReplyDelete