This blog is dedicated to hindi poetry of old as well as new poets. गीत जब मर जायेंगे तो क्या यहाँ रह जायेगा, एक सिसकता आँसुओं का कारवाँ रह जायेगा....
Pages
▼
Tuesday, September 20, 2011
शहीदों की चिताओं पर
उरूजे कामयाबी पर कभी हिन्दोस्ताँ होगा
रिहा सैयाद के हाथों से अपना आशियाँ होगा
चखाएँगे मज़ा बर्बादिए गुलशन का गुलचीं को
बहार आ जाएगी उस दम जब अपना बाग़बाँ होगा
ये आए दिन की छेड़ अच्छी नहीं ऐ ख़ंजरे क़ातिल
पता कब फ़ैसला उनके हमारे दरमियाँ होगा
जुदा मत हो मेरे पहलू से ऐ दर्दे वतन हरगिज़
न जाने बाद मुर्दन मैं कहाँ औ तू कहाँ होगा
वतन की आबरू का पास देखें कौन करता है
सुना है आज मक़तल में हमारा इम्तिहाँ होगा
शहीदों की चिताओं पर जुड़ेंगे हर बरस मेले
वतन पर मरनेवालों का यही बाक़ी निशाँ होगा
कभी वह दिन भी आएगा जब अपना राज देखेंगे
जब अपनी ही ज़मीं होगी और अपना आसमाँ होगा
- जगदंबा प्रसाद मिश्र ‘हितैषी’
last two lines are beautiful...Thanks for sharing such touching poem...
ReplyDeleteकई शब्द पता नहीं हैं लेकिन इसकी मशहूर कड़ी से परिचित था। इसके रचनाकार का नाम पता चला। धन्यवाद।
ReplyDeleteकवि के बारे में परिचय नहीं था, आभार।
ReplyDeleteआभार ||
ReplyDeleteकभी वह दिन भी आएगा जब अपना राज देखेंगे
ReplyDeleteजब अपनी ही ज़मीं होगी और अपना आसमाँ होगा ..
वतन पे जो फ़िदा होगा अमर वो नो जवां होगा ...
देश भक्ति का ज्वार उठाती लाजवाब गज़ल ... शुक्रिया ..
अच्छी रचना पढ़ने का मौका मिला ....आभार
ReplyDeleteशहीदों की चिताओं पर जुड़ेंगे हर बरस मेले
ReplyDeleteवतन पर मरनेवालों का यही बाक़ी निशाँ होगा
यह शेर लगभग प्रत्येक हिन्दुस्तानी की जुबां पर होगा. किन्तु इसके रचियता कौन है, विरले ही जानते होंगे. मै भी आज ही जान पाया. बहुत बहुत आभार.
एक निवेदन मेरा है कि रचना से पूर्व आप रचियता का संक्षिप्त परिचय यदि दे सकें तो जिज्ञासुओं की उत्सुकता कुछ शांत हो सकेगी.
उरूजे कामयाबी पर कभी हिन्दोस्ताँ होगा
ReplyDeleteरिहा सैयाद के हाथों से अपना आशियाँ होगा
यह सपना कब पूरा होगा ...
रचनाकार का नाम पता चला आभार
शहीदों की चिताओं पर जुड़ेंगे हर बरस मेले
ReplyDeleteवतन पर मरने वालों का यही बाक़ी निशाँ होगा..
.इन महान पँक्तियो के महान रचनाकार का नाम आज पता चला...आभार
आपने जगदम्बा प्रसाद मिश्र जी की सुन्दर अभिव्यक्ति को प्रस्तुत कर मन प्रसन्न कर
ReplyDeleteदिया है.
सुन्दर 'विवेक'पूर्ण प्रस्तुति के लिए आभार.
आपका १०१ वा फालोअर बनने का मुझे
गौरव प्राप्त हुआ इसके लिए भी आभार.
मेरे ब्लॉग पर आपका हार्दिक स्वागत है.
ऐसे ओजपूर्ण कविताओं की कमी सी लगती है आजकल..
ReplyDeleteज्यादा पढने को नहीं मिलता है..
आपने जगदंबा प्रसाद मिश्र ‘हितैषी’जी की ये देश-विभोर कविता पढाई, उसके लिए धन्यवाद!
आभार
तेरे-मेरे बीच पर आपके विचारों का इंतज़ार है...
मेरे ब्लॉग पर आपके आने का बहुत बहुत आभार विवेक भाई.
ReplyDeleteप्रवीण जी की डिमांड अपन की भी ! सुन्दर प्रयास !
ReplyDeleteअच्छी रचना पढ़वाने के लिए आभार ...
ReplyDeleteमुख्य पंक्तियाँ तो अक्सर सुनी जातीं हैं...पूरी ग़ज़ल पढवाने का शुक्रिया...
ReplyDeleteटुकड़ों में इस सुना था. पूरी ग़ज़ल उपलब्ध कराने के लिए आपको बहुत धन्यवाद.
ReplyDelete.
ReplyDeleteप्रिय विवेक जी
नमस्ते !
अमर रचनाकार श्री जगदंबा प्रसाद मिश्र ‘हितैषी’जी की इस रचना के लिए आपको जितना धन्यवाद कहूं, कम होगा …
शहीदों की चिताओं पर जुड़ेंगे हर बरस मेले
वतन पर मरनेवालों का यही बाक़ी निशां होगा
शायद ही कोई ऐसा साहित्य-प्रेमी होगा , जिसे ये दो पंक्तियां स्मरण नहीं हो …
हमेशा आपने अच्छी रचनाएं बांटने का ही यत्न किया है …
♥ हार्दिक आभार ! बधाई ! शुभकामनाएं !♥
- राजेन्द्र स्वर्णकार