मैं घमंडों में भरा ऐंठा हुआ,
एक दिन जब था मुंडेरे पर खड़ा।
आ अचानक दूर से उड़ता हुआ,
एक तिनका आँख में मेरी पड़ा।
मैं झिझक उठा, हुआ बेचैन-सा,
लाल होकर आँख भी दुखने लगी।
मूँठ देने लोग कपड़े की लगे,
ऐंठ बेचारी दबे पॉंवों भागने लगी।
जब किसी ढब से निकल तिनका गया,
तब 'समझ' ने यों मुझे ताने दिए।
ऐंठता तू किसलिए इतना रहा,
एक तिनका है बहुत तेरे लिए।
- अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’
वाह। अहम् का यह हाल। एक तिनका से याद आयी वह कहानी जिसमें हाथी एक चींटी के सूँड़ में घुस जाने से परेशान है।
ReplyDeleteसबक सिखाने को एक तिनका ही बहुत है।
ReplyDeleteबहुत ही श्रेष्ठ कविता। आभार आपका।
ReplyDeleteअति सुन्दर ||
ReplyDeleteबधाई |
क्या बात है ऐंठ जाती रही हस्ती सम्झ आ गयी
ReplyDeleteअयोध्या सिंह उपाध्यायजी की रचना पढ़वाने के लिए आभार आपका
ReplyDeleteइंसानी हैसियत का आभास कराती यह कविता हरिऔध जी की श्रेष्ठ रचनाओं में से एक है. प्रस्तुति के लिए बहुत बहुत आभार!
ReplyDeleteअच्छी कविताओं से पुन: अवगत कराने के लिए धन्यवाद...
ReplyDeleteआदमी की अकड़ ऐसे ही ढीली पड़ती है...
ReplyDeleteबहुत ही सार्थक व सटीक लेखन ।
ReplyDeleteबहुत ही सार्थक व सटीक रचना...
ReplyDeleteबहुत अच्छी कविता …
ReplyDeleteसच है , घमंड तोड़ने के लिए एक तिनका ही पर्याप्त है !
आपके प्रति आभार !
अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ जी महान रचनाकार थे....उनकी रचना पढ़वाने के लिए आपका बहुत-बहुत आभार.
ReplyDeleteये कविता कुछ ही दिन पहले बेटी की पुस्तक में पढ़ी ... बहुत ही लाजवाब रचना है ... कितना कुछ सिखा जाती है ...
ReplyDelete