जो तुम आ जाते एक बार
कितनी करूणा कितने संदेश
पथ में बिछ जाते बन पराग;
गाता प्राणों का तार तार
अनुराग भरा उन्माद राग;
आँसू लेते वे पथ पखार|
हंस उठते पल में आर्द्र नयन
धुल जाता होठों से विषाद,
छा जाता जीवन में बसंत
लुट जाता चिर संचित विराग;
आँखें देतीं सर्वस्व वार|
-महादेवी वर्मा
.प्रेरक रचना...
ReplyDeleteसुन्दर प्रस्तुति!
ReplyDeleteरवि को रविकर दे सजा, चर्चित चर्चा मंच
ReplyDeleteचाभी लेकर बाचिये, आकर्षक की-बंच ||
रविवार चर्चा-मंच 681
उत्कृष्ट रचना।
ReplyDeleteसुन्दर प्रस्तुति
ReplyDeleteबहुत पुरानी यादें ताजा हो गईं।
ReplyDeleteमहादेवी वर्मा जी की उत्कृष्ट रचनाओ में एक
सुन्दर रचना।
ReplyDeleteअनुपम कृति ... बहुत ही मधुर रचना ...
ReplyDeleteमहादेवी जी को पढवाने के लिए...धन्यवाद...
ReplyDeleteसादर आभार....
ReplyDeleteसुन्दर प्रस्तुति.....
ReplyDelete