Pages

Wednesday, November 23, 2011

इबादत करते हैं जो लोग जन्नत की तमन्ना में

इबादत करते हैं जो लोग जन्नत की तमन्ना में
इबादत तो नहीं है इक तरह की वो तिजारत[1] है

जो डर के नार-ए-दोज़ख़[2] से ख़ुदा का नाम लेते हैं
इबादत क्या वो ख़ाली बुज़दिलाना एक ख़िदमत है

मगर जब शुक्र-ए-ने'मत में जबीं झुकती है बन्दे की
वो सच्ची बन्दगी है इक शरीफ़ाना इत'अत[3] है

कुचल दे हसरतों को बेनियाज़-ए-मुद्दा[4] हो जा
ख़ुदी को झाड़ दे दामन से मर्द-ए-बाख़ुदा[5] हो जा

उठा लेती हैं लहरें तहनशीं[6] होता है जब कोई
उभरना है तो ग़र्क़-ए-बह्र-ए-फ़ना[7] हो जा


शब्दार्थ:

1. व्यापार
2. जहन्नुम की आग
3. समर्पण
4. किसी के लक्ष्य की तरफ ध्यान न दे
5. खुदा का भक्त
6. पानी में डूबता
7. मौत के गहरे समुन्दर में डूब

-जोश मलीहाबादी

6 comments:

  1. बहुत सुन्दर प्रस्तुति ||

    बधाई महोदय ||

    dcgpthravikar.blogspot.com

    ReplyDelete
  2. प्रभावी रचना ...

    ReplyDelete
  3. जोश मलीहाबादी जी का जवाब नहीं है ... ;लाजवाब शेर हैं सभी ...

    ReplyDelete
  4. इबादत करते हैं जो लोग जन्नत की तमन्ना में ,
    इबादत तो नहीं है इक तरह की वो तिजारत है !

    इबादत में उठे हाथ मागें भी क्यूँ......?
    ये तो देने वाला जाने उसे क्या देना है...!!

    ReplyDelete