शोले ही सही आग लगाने के लिये आ
फिर तूर के मंज़र को दिखाने के लिये आ
ये किस ने कहा है मेरी तक़दीर बना दे
आ अपने ही हाथों से मिटाने के लिये आ
ऐ दोस्त मुझे गर्दिश-ए-हालात ने घेरा
तू ज़ुल्फ़ की कमली में छुपाने के लिये आ
दीवार है दुनिया इसे राहों से हटा दे
हर रस्म मुहब्बत की मिटाने के लिये आ
मतलब तेरी आमद से है दरमाँ से नहीं
"हसरत" की क़सम दिल ही दुखाने के लिये आ
-हसरत जयपुरी
achchhi rachna share kii aapne
ReplyDeleteये किस ने कहा है मेरी तक़दीर बना दे
आ अपने ही हाथों से मिटाने के लिये आ
कहीं ये रंजिश ही सही तो नहीं...बहुत खूब...
ReplyDeleteतू ज़ुल्फ़ की कमली में छुपाने के लिये आ ||
ReplyDeleteआपकी संकलन क्षमता और
स्वाद को प्रणाम ||
वाह ...बहुत खूब
ReplyDeleteऐ दोस्त मुझे गर्दिश-ए-हालात ने घेरा
ReplyDeleteतू ज़ुल्फ़ की कमली में छुपाने के लिये आ
उफ़....
बेहतरीन पंक्तियाँ।
ReplyDeleteबहुत सुन्दर पंक्तियाँ.....
ReplyDelete