Showing posts with label चलो अकेले रे. Show all posts
Showing posts with label चलो अकेले रे. Show all posts

Saturday, December 29, 2012

चलो अकेले रे!

गर पुकार सुन कोई न आए
तब भी चलो अकेले रे
चलो अकेले! चलो अकेले! चलो अकेले
चलो अकेले रे


गर कोई भी करे न बातें
सुन ओ अरे अभागे
गर सब तुमसे मुख फेरे
हों कायर, भय जागे
लगा प्राण की बाजी तब तू
मुखर बनो, अपनी मन-कथा
कहो अकेले रे


यदि सारे फिर जाएँ तुमसे
सुन ओ अरे अभागे
जाते समय सघन पथ तुझको
कोई न मुड़के देखे
तब पथ के काँटों को अपने
रक्त सने चरणों के नीचे
दलो अकेले रे


गर ना हो आलोक कहीं भी
सुन ओ अरे अभागे
यदि अंधियारी रातों में
झंझावत का यम जागे
दरवाज़े हों बंद, जले वज्रानल तब तुम
अपना सीना-पंजर बालो
जलो अकेले रे!



           -रवींद्रनाथ टैगोर